Oplus_16908288
मुरादाबाद। जनपद मुरादाबाद के जिला कारागार में निरुद्ध विचाराधीन बंदी सोमपाल पुत्र श्री फकीरा, निवासी ग्राम भैसिया, थाना कटघर, जनपद मुरादाबाद की उपचार के दौरान हुई मृत्यु के मामले में मजिस्ट्रियल जांच प्रारंभ कर दी गई है। यह जांच नगर मजिस्ट्रेट श्री विनय पाण्डेय द्वारा की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि विचाराधीन बंदी सोमपाल की दिनांक 08 नवंबर 2025 को मेडिकल कॉलेज, मेरठ में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। इस घटना की परिस्थितियों, कारणों एवं तथ्यों की निष्पक्ष जांच के उद्देश्य से मजिस्ट्रियल जांच कराई जा रही है।
नगर मजिस्ट्रेट विनय पाण्डेय ने बताया कि इस प्रकरण से संबंधित कोई भी व्यक्ति अथवा संबंधित व्यक्ति/व्यक्तिगण यदि अपने बयान या साक्ष्य प्रस्तुत करना चाहते हैं, तो वे किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय नगर मजिस्ट्रेट, कलेक्ट्रेट परिसर, मुरादाबाद में उपस्थित होकर अपने बयान दर्ज करा सकते हैं।
बयान एवं साक्ष्य प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 17 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। इसके लिए समय पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक तय किया गया है।
प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी के पास इस मामले से संबंधित कोई भी महत्वपूर्ण जानकारी, तथ्य या साक्ष्य उपलब्ध हों, तो वे निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रस्तुत करें, ताकि जांच निष्पक्ष, पारदर्शी एवं तथ्यपरक रूप से पूर्ण की जा सके।
