मुरादाबाद। सहायक निदेशक मत्स्य राजेलाल ने जानकारी दी कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की सघन मत्स्य पालन योजना में आवेदन की अवधि बढ़ा दी गई है। पहले चरण में 24 जुलाई 2025 से 31 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे, लेकिन अपेक्षित संख्या में आवेदन प्राप्त न होने के कारण अब महिला लाभार्थियों के लिए पोर्टल पुनः खोला गया है।
उन्होंने बताया कि महिला लाभार्थी 29 दिसंबर 2025 से 07 जनवरी 2026 तक विभागीय पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। योजना के तहत सघन मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए एयरेशन सिस्टम सहित आवश्यक संसाधनों का प्रावधान किया गया है।
आवेदन की प्रक्रिया, पात्रता और अन्य विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट www.fisheries.up.gov.in पर उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त किसी भी कार्य दिवस में इच्छुक आवेदक कार्यालय सहायक निदेशक मत्स्य, विकास भवन मुरादाबाद, कक्ष संख्या–31 में संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
