अमेरिका ने वेनेजुएला पर हमला कर दिया है. अमेरिका ने वेनेजुएला की राजधानी कारकास में बड़े मिलिट्री बेस पर अटैक किया है. कारकास में नेवीबेस पर हमला किया गया है. पेंटागन ने नेवीबेस को निशाना बनाया. शनिवार तड़के करीब 2 बजे वेनेजुएला की राजधानी काराकास में कम से कम सात धमाकों की आवाज सुनी गई. शहर में धुएं के गुबार उठते देखे गए हैं. Sky News Arabia ने दावा किया है कि वेनेजुएला के रक्षा मंत्री के घर और मिलिट्री बेस को निशाना बनाया गया है.
वेनेजुएला की सरकार ने एक आधिकारिक बयान में अमेरिका पर अपने नागरिक और सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमले शुरू करने का आरोप लगाया है. निकोलस मादुरो की सरकार ने अमेरिकी हमले को सैन्य आक्रामकता बताते हुए इसकी निंदा की है. वेनेजुएला की सरकार ने कहा कि ये हमले कारकास के साथ-साथ मिरांडा, अरगुआ और ला गुइरा राज्यों में हुए हैं. ऐसे प्रयास सफल नहीं होंगे. राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने देश में नेशनल इमरजेंसी की घोषणा कर दी है. हालांकि, अमेरिका ने अभी तक इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है.
