मुरादाबाद। दिल्ली रोड स्थित चौधरी चरण सिंह चौक पर शनिवार को “सनातन रसोई” का भव्य आयोजन सेवा और समर्पण की भावना के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को नि:शुल्क भोजन वितरित किया गया। आयोजन में स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया।
“सनातन रसोई” परिवार के सदस्य — कुनाल ठाकुर, अंकित ठाकुर, रजत ठाकुर, मुकेश ठाकुर, राजीव ठाकुर एवं अनुराग ठाकुर — ने बताया कि संस्था का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्ग तक सम्मानपूर्वक भोजन पहुंचाना है। उनका कहना है कि “सेवा ही सनातन धर्म है” के मूल भाव को लेकर यह पहल की गई है और भविष्य में भी नियमित रूप से ऐसे आयोजन किए जाते रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर योगेंद्र सिंह राणा ने कहा कि समाजसेवा के ऐसे प्रयास सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मुरादाबाद के महानगर महामंत्री अभिषेक राठौर ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं को भी ऐसे सेवा कार्यों में आगे आना चाहिए। संभल से करणी सेना के जिला अध्यक्ष ठाकुर रितिक राजपूत सहित अन्य अतिथियों ने भी संस्था के प्रयासों को प्रेरणादायक बताया।
रसोई आयोजन के दौरान जरूरतमंदों को व्यवस्थित ढंग से भोजन वितरित किया गया और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया। उपस्थित लोगों ने संस्था की इस पहल को सराहनीय बताते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम जारी रखने की अपेक्षा जताई।

आयोजकों ने बताया कि “सनातन रसोई” आगे भी समाजसेवा और मानवता के कार्यों में सक्रिय योगदान देती रहेगी, ताकि जरूरतमंदों को समय-समय पर सहयोग मिलता रहे और समाज में सेवा की भावना सुदृढ़ हो।
